इफको चौक, सेक्टर-17 और सुखराली में चलाया अतिक्रमण मुक्त सड़क-फुटपाथ अभियान

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने इफको चौक, सेक्टर-17 और सुखराली सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई अस्थायी ढांचे भी हटवाए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर फिर से अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त करने के साथ जुमार्ना भी लगाया जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार फुटपाथों और सड़कों पर अतिक्रमण होने से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निगरानी रखी जाए और जहां भी अतिक्रमण मिले, तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा न करें और शहर को व्यवस्थित व स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– CM Window: 6 वर्षीय मासूम ने सीएम विंडो पर लगाई गुहार,ट्रैफिक पार्क में लगें

About The Author

Related Posts