कोरोना बढ़ने की आशंका: विज का जनता दरबार स्थगित

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का शनिवार को अम्बाला में लगने वाला जनता दरबार कोरोना बढ़ने की आशंका के मद्देनजर अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि श्री विज के जनता दरबार की लोकप्रियता का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें राज्यभर से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुन कर उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं। यह दरबार देर रात तक भी चलता रहता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts