Visa Fraud: वर्क वीजा लगवाने के नाम पर साढे 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पति-पत्नी पर केस दर्ज

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: दीवाना निवासी एक युवक का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर साढे 8 लाख रुपए से भी ज्यादा की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जाखल पुलिस थाना में पीड़ित ने मोहाली निवासी पति-पत्नी पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने दंपति पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। Fatehabad News

पुलिस को दर्ज करवाए गए मामले में गांव दीवाना निवासी जशनदीप ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए 15 जून 2023 को पंजाब के मोहाली निवासी जितेंद्र उर्फ जोत उसे रतिया की एक अकादमी के बाहर मिला। उसने बताया कि वह मोहाली का रहने वाला है। लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उक्त व्यक्ति ने उसे कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। जिस पर उसने 20 लाख रुपए की राशि का खर्च बताया। शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति की बातों में आकर वह अपने पिता के साथ उक्त आरोपी के मोहाली के दफ्तर में गया, जहां उसकी पत्नी भी उसके साथ वहां मौजूद मिली। Fatehabad News

जहां जितेंद्र सिंह ने उन्हें पूरा विश्वास दिलाते हुए वर्क वीजा लगवाने की बात कही और 5 लाख रुपए की मांग की। जशनदीप ने शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी जितेंद्र सिंह ने दो-तीन महीने में वर्क वीजा लगाकर कनाडा भेजने की बात कही। इसके बाद उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 8 लाख 57 हजार रुपये की राशि जितेंद्र सिंह को जमा करवाई। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसका वर्क वीजा नहीं लगा तो आरोपी ने उसका वीजा लगने में समय की देरी बताई और बार-बार फोन करते हुए पैसों की मांग करते रहे। Fatehabad News

साढे 8 लाख रुपए से भी ज्यादा की राशि देने के बावजूद अब आरोपी उन्हें न तो पैसे वापस कर रहा है और उसकी फाइल को कैंसिल होना बता रहा है। इतना ही नहीं आरोप है कि उसे जो जॉब लेटर दिया गया और उसे चेक करवाया तो वह भी फर्जी पाया गया है। उक्त आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, और वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 8 लाख 57 हजार की राशि हड़प कर ली है। जो कि उसके पिता ने कृषि भूमि गिरवी रखकर उसे दी थी। फिलहाल जाखल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र सिंह एवं उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– Drug Smuggler Arrested: मोटरसाईकिल सवार पिता-पुत्र से 412 ग्राम हेरोइन बरामद

About The Author

Related Posts