Haryana School Holiday News: खुशखबरी, हरियाणा में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मार्च महीने में …देखें पूरी लिस्ट

Published On

Haryana School Holiday News: चंडीगढ़ (एजेंसी)। बच्चे हमेशा छुट्टियों को लेकर इंतजार करते रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हंै मार्च महीने की छुटियों के बारे में जो कि सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के हिसाब से है। आईये जानते हैं मार्च महीने की छुट्टियां

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में मार्च के अवकाश | Haryana School Holiday News

02 मार्च: रविवार
08 मार्च: दूसरा शनिवार
09 मार्च: रविवार
14 मार्च: होली (फाग) शुक्रवार
16 मार्च: रविवार
23 मार्च: रविवार/शहीदी दिवस
30 मार्च: रविवार
31 मार्च: ईद उल फितर सोमवार

हरियाणा में स्कूल का समय

  • स्कूल टाइप के हिसाब से तीन, मौसम को लेकर 2 हिस्सों में बांटी टाइमिंग शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की टाइमिंग को स्कूल टाइप के हिसाब से तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें सिंगल शिफ्ट स्कूल और डबल शिफ्ट स्कूल की पहली व दूसरी शिफ्ट के हिसाब से टाइमिंग तय की गई है। वहीं मौसम के हिसाब से 2 हिस्सों में बांटा गया है।
  • सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढ़ाई बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दी की टाइमिंग सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा। स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा।
  • डबल शिफ्ट स्कूल की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सर्दियों के लिए टाइमिंग सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी।
  • डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी। सर्दियों में इनकी टाइमिंग 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी।

About The Author

Related Posts