हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सीपीए जोन-2 के चेयरपर्सन

Published On

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण (Harvinder Kalyan) को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारतीय क्षेत्र के जोन-2 के संयोजक/चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह घोषणा सीपीए के 11वें भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। श्री बिरला सीपीए भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष भी हैं। सीपीए के भारतीय क्षेत्र में भारतीय संसद तथा 31 विधान मंडल शामिल हैं। Karnal News

गौरतलब है कि सीपीए के भारतीय क्षेत्र के 9 जोन हैं। इनमें से हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को जिस जोन-2 का संयोजक/चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, उसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विधान मंडल शामिल हैं। श्री कल्याण की यह नियुक्ति सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक की अवधि के लिए की गई है। इस नियुक्त के लिए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। वहीं, हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने श्री कल्याण को बधाई दी है।

बता दें कि बेंगलुरु में आयोजित सम्मेलन में देश भर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। हरियाणा का प्रतिनिधित्व विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा कर रहे हैं।

घरौंडा के लोगों में खुशी की लहर | Karnal News

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारतीय क्षेत्र के जोन-2 के संयोजक/चेयरपर्सन नियुक्त किये जाने पर हल्के की जनता में खुशी की लहर है।

हल्के मे विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है मिठाइयाँ बाँटी जा रही है।लोगों ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।

यह भी पढ़ें:– शहर में झुगी झोपड़ियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात

About The Author

Related Posts