Haryana Weather: हरियाणा में लगा मॉनसून का ब्रेक सिर्फ उतरी हरियाणा में हल्की बारिश के आसार

Published On

हिसार हिसार,संदीप सिंहमार। Haryana Weather Today: मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर सामान्य स्तिथि के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बने रहने से राज्य में मानसून बारिश की गतिविधियों में दो सप्ताह से अधिक समय से कमी आई हुई है। जिसे मौसम विभाग की भाषा में मानसून ब्रेक भी कह सकते है। पर अब मॉनसून ब्रेक के टूटने का इंतज़ार है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो धान की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है। अब प्रदेश में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। पर बारिश की यह संभावना सिर्फ उतरी हरियाणा के जिलों पंचकूला,अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल करनाल व चंडीगढ़ में बन रही है। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटो के दौरान भी अच्छी बारिश हुई है। monsoon update

लेकिन सरसा, फतेहाबाद,हिसार,जींद, भिवानी व चरखी दादरी के लोगों को मॉनसून से अब भी निराशा ही मिलेगी। पहले से ही कम बारिश की मार झेल रहे पश्चिमी जिलों में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून के प्रवेश से लेकर 22 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य में 351.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश 298.2 मिलीमीटर से अब तक 18% ज्यादा हुई है। लेकिन पश्चिमी हरियाणा में बारिश औसत से भी कम हुई है। हिसार जिला तो अभी तक सूखे की चपेट में है। जिस कारण विशेषकर मॉनसून पर आधारित बिजाई की जाने वाली फसल सूख रही है। क्योंकि इन जिलों में न तो सिंचाई की उचित व्यवस्था है और ना ही यहाँ भूमिगत पानी है। Haryana Weather

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव की संभावना

मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्तिथि से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बना हुआ है। परंतु बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से हवाओं में बदलाव की संभावना है, जो पश्चिमी से पुरवाई नमी वाली हवाओं के प्रभाव से से हरियाणा राज्य में अब मौसम परिवर्तनशील तथा उत्तरी जिलों पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश परंतु दक्षिण-पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी/दादरी में आंशिक बादलवाई व बीच बीच में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है। इस दौरान होने वाली बारिश से मानसून का ब्रेक टूटने वाला नहीं है।

28 अगस्त तक तेज़ बारिश नहीं होगी | Haryana Weather

भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा प्रदेश में अभी 28 अगस्त तक तेज मॉनसूनी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। लेकिन अभी तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी से लोग बेहाल है। सिर्फ बारिश आने के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटा के दौरान सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया दूसरी तरफ हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सबसे कम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते के दौरान भी अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आएगा।

About The Author

Related Posts