Heatwave Alert: मौसम विभाग ने सरसा वासियों को किया अलर्ट, झेलनी पड़ सकती है परेशानी

चार दिनों तक हीट वेव की चेतावनी की जारी

Manmohan Picture
Published On

Heatwave Alert: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। दो दिनों से लगातार चल रही लू ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच रहा है। जिसके कारण हर 24 घंटे में चार लाख यूनिट तक बिजली खपत बढ़ रही है। जिले में अब 82.83 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने चार दिनों तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रविवार सुबह से ही तेज धूप ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। Sirsa Heatwave News

सुबह 10 बजे तेज धूप और गर्म हवाओं की दस्तक के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। रविवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को लू के थपेड़ों के कारण रोड भी सुनसान नजर आए। मुख्य मार्गों से भी वाहनों की आवाजाही कम नजर आई जबकि बाजारों में भी पहले के मुकाबले रौनक कम देखने को मिली। तेज धूप के कारण अब लोग सुबह व शाम के समय ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।

गर्मी से बचने के लिए अब लोग एसी और कूलरों का सहारा ले रहे हैं। जिसके कारण बिजली खपत भी पहले से बढ़ गई। जिसके कारण ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड की स्थिति बनने के कारण आग लगने की घटनाएं भी हो रही है। तेज धूप व ओवरलोड के कारण तारे भी पिघलने से फाल्ट की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग अनुसार जिले में चार दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनेगी और रात को भी गर्म हवा के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ेगी। एक दम तापमान बढ़ने व लू के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी तेजी से खराब हो रहा है।

जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली खपत भी बढ़ना शुरू हो चुकी है। शनिवार को जिले में 78.84 लाख यूनिट खपत दर्ज की गई थी। जबकि रविवार को खपत बढ़कर 82.83 लाख यूनिट खपत दर्ज की गई है। हालांकि बीते शुक्रवार को बारिश के कारण बिजली खपत कम हुई थी। लेकिन अब लू के थपेड़ों के कारण आमजन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। Sirsa Heatwave News

About The Author

Related Posts