हरियाणा में 3 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को हरियाणा के यमुनानगर, सरसा, सहित कई जिलों में बारिश हुई। हिसार, पानीपत सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि 30 जुलाई से एक अगस्त तक मौसम आमतौर परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

हवा की गति सामान्य बनी रहेगी, नमी की मात्रा अधिक रहने तथा बीच-बीच में अधिकतर स्थानों पर बादल रहने का अनुमान है। वहीं वर्षा से धान की फसल को फायदा हुआ है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वर्षा की आस लगाए हुए थे, जिससे धान की फसल में ग्रोथ होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts