हेरोइन सप्लायर किया गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी सीआईए स्टाफ-प्रथम के एएसआई प्रदीप कुमार ने दिल्ली से हेरोइन खरीद कर भिवानी में सप्लाई करने के मामले में सप्लायर को भिवानी के महम रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भिवानी निवासी मोहित के रूप में हुई। इससे पूर्व भी सीआईए स्टाफ-प्रथम द्वारा 14 जनवरी को नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने के मामले में अविनाश को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी से 25 ग्राम 19 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपी मोहित ने यह नशीला पदार्थ आरोपी अविनाश को बेचने के लिए दिया था। आरोपी मोहित को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts