फतेहाबाद से पचास लाख की हेरोइन जब्त

Published On

फतेहाबाद (विनोद शर्मा)। हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद जिले के भूना एरिया में 505 ग्राम हेरोइन के साथ एक आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एक खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त मोहन लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोहन लाल दिल्ली में एक नाइजीरियाई से हेरोइन लेकर आया था जिसे जिले के स्थानीय क्षेत्र में आपूर्ति करना था। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts