बेटी के साथ किया दुराचार, पिता के खिलाफ मां पहुंची थाने

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुराचार किया तथा इसका पता चलने पर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी है।

क्या है मामला

किशोरी बच्ची का मेडिकल कराने के लिए मां सिविल अस्पताल पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को बच्ची घर पर अकेली थी और मां हिसार में मजदूरी करने गई थी। घर पर कोई न होने पर किशोरी के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शाम को जब मां घर पहुंची तो बेटी को डरा और सहमा हुआ पाया। मां के पूछने पर उसने पिता की घिनौनी हरकत का खुलासा किया। इसके तुरंत महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस बच्ची का मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts