शिक्षा और रोजगार
अम्बाला में चंडीगढ़-यमुनानगर हाइवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Published On
ट्राला-बस की टक्कर, 8 लोगों की मौत
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के अंबाला जिले में चंडीगढ़-यमुनानगर मार्ग पर शुक्रवार तड़के ट्राले और निजी बस की टक्कर से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार हादसा शहजादपुर में ककर माजरा के निकट हुआ। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।