हैवानियत की हदें पार, टोहाना नहर में मिला भ्रूण

Published On

गौ रक्षा दल के सदस्यों ने निकाला, प्रशासन ने शुरू की जांच

टोहाना(सच कहूँ/सुरेंद्र समैण)। टोहाना शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टोहाना की नहर में एक भ्रूण (Fetus) दिखाई दिया। सोमवार सुबह नहर के पास खेल रहे कुछ बच्चों के नजर भ्रूण पर पड़े तो उन्होंने पड़ोस में लोगों को बताया। नहर के आसपास के लोगों ने जब आकर ध्यान से देखा तो नहर में भ्रूण पड़ा हुआ था। नहर सोमवार सुबह ही बंद हुई थी जिसके चलते पानी बिल्कुल थोड़ा था जिसमें भ्रूण पड़ा हुआ था।

हैवानियत की हदें पार करने वाली इस घटना से चारों ओर हड़कंप मच गया। घटना के 1 घंटे बाद तक भी जब कोई निकालने नहीं आया तो वहां पर मौजूद गौ रक्षा दल के कुलबीर ने अपने साथियों समेत भ्रूण को नहर से निकाला। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया व कागजी कार्यवाही शुरू कर दी। नहर में मिला भ्रूण को देखकर हर कोई लाहनत डाल रहा था।

गो रक्षा दल के कुलबीर व उसके साथियों की सभी ने सराहना की जिन्होंने नहर में जाकर भ्रूण को निकालने की हिम्मत दिखाई। वहीं आसपास की महिलाओं ने कहा कि यह कलयुग की हैवानियत ही है जब लोग अपने जिगर के टुकड़े को भी इस प्रकार नहर में फेंक देते हैं। फिलहाल भ्रूण को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल टोहाना ले जाया गया। पुलिस प्रशासन ने कार्य कार्यवाही शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts