खोई पत्नी को पाकर पति के छलके खुशी के आँसू

Published On

पति को देख पत्नी के भी छलके खुशी के आँसू

फरीदाबाद (राजेन्द्र दहिया)। फरीदाबाद स्टेट क्राइम की टीम ने करनाल से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त पत्नी को उसके पति से मिलवाकर न केवल पति पत्नी की खुशियां वापस लौटाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि 8 माह के बच्चे को माँ से बिछड़नव से बचा लिया बता दें कि खोई पत्नी को देखते ही पति भावुक हो गया और अपने पति को अचानक सामने देख पत्नी के आँखों से खुशी के आँशु छलक आये। फिलहाल खोई पत्नी को पाकर पति काफी खुश है और फरीदाबाद स्टेट क्राइम की टीम का धन्यवाद भी कर रहा है।

यह भी पढ़ें:– भारत में डिजीटल पेमेंट, जल्द ही नकद भुगतान से ज्यादा होगा: पीएम

क्या है मामला

एक दूसरे को देख आँखों से छलकते ये आँशु खुशी के हैं जो अपने बिछड़ों के मिलने के बाद छलके हैं। बता दें कि 15 फरवरी को करनाल से रास्ता भटक कर एक महिला फरीदाबाद आ गई और सराय पुलिस को मिली जिसके बाद सराय पुलिस ने उसे फरीदाबाद के बादशाह खान स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखवा कर इसकी जानकारी स्टेट कराई को दी जिसके बाद स्टेट क्राइम की टीम ने महिला से बात की तो उसने अपना नाम रविता बताया लेकिन महिला कम पढ़ी लिखी होने अपना सही पता नहीं बता पाए और यूपी के देवरिया जिले की होने की वजह से उसकी भाषा समझने में भी दिक्कत आ रही थी जिसके बाद उन्होंने देवरिया पुलिस से संपर्क किया और देवरिया पुलिस महिला के गाँव पहुंची तब जाकर पता चला कि महिला की शादी लगभग 3 साल पहले करनाल के रहने वाले सुनील से हुई थी जिसका एक 8 माह का बच्चा भी है।

जिसके बाद फरीदाबाद स्टेट क्राइम की टीम ने महिला के परिजनों से फोन बात कर करनाल का पता लिया और महिला के पति को महिला के फरीदाबाद में होने की सूचना दी जिसके बाद महिला के पति आज वन स्टॉप सेंटर पहुंचे है और दोनों एक दूसरे को पाकर काफी खुश हैं और कागजी कारवाही के बाद महिला को उसके पति को सौंप दिया गया है।

वहीं अपनी लापता पत्नी को पाकर करनाल के रहने वाले महिला के पति अनिल न केवल खुश हैं बल्कि फरीदाबाद स्टेट क्राइम का उनकी पत्नी से मिलवाने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं जिनके प्रयासों के चलते उनकी पत्नी उन्हें दोबारा मिल पाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts