युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, मौत

Published On

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। रविवार रात पुराना कच्चा बेरी रोड पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर युवक की हत्या कर दी गई। घटना स्थल पर करीब 16 राउंड गोलियों के खोल मिले हैं। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी, सीआईए और सदर व शहर थाना टीम मौके पर पंहुची और मामले की जानकारी ली। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के मुताबिक आशुतोष एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर था। इसी दौरान आरोपी गाड़ी में आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। युवक की आँख, मुँह, छाती और बाजू पर गोलिया लगी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव खेड़ी खुम्मार निवासी आशुतोष उर्फ अतुल पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। वहीं मौके पर दूसरा युवक और मोटरसाइकिल नहीं मिली। हमलावरों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक आशुतोष का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव खेड़ी खुम्मार में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts