कविता छिक्कारा ने एशिया चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, विधायक कादियान ने किया सम्मानित

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: दिल्ली में 23 से 25 मई तक हुई सीनियर एशिया चैंपियनशिप बेल्ट कुश्ती में चिरस्मी गांव की कविता छिक्कारा ने 70 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया। कविता यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वह स्पोर्ट्स कोटे से चयनित हुई थीं। अब वह सीनियर नेशनल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। Kharkhoda News

रविवार को गांव में कविता के सम्मान में समारोह हुआ। गन्नौर अड्डे से फूलमालाओं के साथ बाइक काफिले में उन्हें गांव लाया गया। समारोह में हलका विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कविता को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी हर्ष छिक्कारा और बिजेंद्र राणा ने भी कविता को सम्मानित किया।

विधायक कादियान ने कहा कि बेटियां खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। पुरुषों के वर्चस्व वाले खेलों में भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने बालिकाओं को खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कादियान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने कैरियर के प्रति ज्यादा रुचि लेने लगते हैं। Kharkhoda News

समाजसेवी हर्ष छिक्कारा और बिजेंद्र राणा ने कहा कि कविता में कुछ कर दिखाने का जज्बा है। वह एक दिन देश के लिए जरूर खेलेगी। इस मौके पर कोच सुनीता नेहरा और कोच राजेश सरोहा को भी सम्मानित किया गया। ​समारोह में कविता के पिता सतबीर छिक्कारा, सरपंच जसबीर तूर, समाजसेवी महावीर चिरस्मी, महेंद्र छिक्कारा, अरुण गोस्वामी, राजेश कुमार, रोहताश, सुनील, सुनील लंबू और विक्रम मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक कादियान का पगड़ी और फूलमालाओं से स्वागत किया। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– UP Police: यूपी के इस जिले में पुलिस टीम पर हुआ जान लेवा हमला…, फिर पुलिस ने जो किया वो आप इस खबर में पढ़ सकते हैं…

About The Author

Related Posts