खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Published On

खनन माफियाओं का आतंक नहीं ले रहा थमने का नाम

रायपुर रानी (सच कहूँ न्यूज)। खनन माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत दिनों रामपुर नदी में 10-15 युवकों ने दो खनन रक्षकों व उनकी गाड़ी पर जानलेवा हमला किया था, वहीं वीरवार सुबह अवैध खनन करने वाले माफियाओं को पकड़ने गये पुलिसकर्मियों पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार भूड़-मण्डलाये नदी में कुछ खनन माफिया अवैध रूप से खनन कर रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना पाकर दो पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल नम्बर एच.आर-04-डी-0931 पर नदी में गये थे।

भूड़ पहुंचते ही अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर रेत लेकर जा रहे एक युवक ने पुलिस के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने मोटरसाईकिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग कर फरार हो गया, पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना में ले आये।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

करें।

About The Author

Related Posts