कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, मकर संक्रांति का दिया शुभ संदेश

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Makar Sankranti: कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोकगीतों और अग्नि प्रज्वलन के साथ टीचर व स्टाफ ने इस पर्व को सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन महेश तलवार, एमडी लव तलवार और प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने सभी स्टाफ, विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। Pehowa News

विद्यालय चेयरमैन महेश तलवार ने कहा कि “लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह उत्सव नई ऊर्जा, नई आशा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत देता है। Pehowa News

विद्यालय के एमडी लव तलवार ने कहा कि “लोहड़ी और मकर संक्रांति हमें प्रकृति, अन्नदाता और मेहनतकश किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व समाज में एकता, प्रेम और उल्लास को बढ़ाता है। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और परंपराओं का सम्मान करें।

प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिकता और अपनी जड़ों से जुड़ाव बढ़ाते हैं। लोहड़ी व मकर संक्रांति हमें त्याग, समर्पण और सकारात्मक सोच का संदेश देती है। विद्यालय परिवार सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की और पारंपरिक प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया।

यह भी पढ़ें:– प्रवेज हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपी दबोचा, कारागार रवाना

About The Author

Related Posts