मिजोरम टीम ने यमुनानगर की सुपोषित आंगनवाड़ी केंद्रों का किया दौरा

Published On

यमुनानगर (सचकहँू/लाजपतराय)। पोषण अभियान के अंतर्गत सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा हेतु मिजोरम राज्य से चार सदस्यों की टीम ने यमुनानगर की सुपोषित ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आंगनवाड़ी केदो का निरीक्षण किया और केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर ने बताया कि पोषण अभियान के तहत बच्चों के पोषण के स्तर की निगरानी करने के लिए पोषण ट्रैकर एप का उपयोग किया जा रहा है जिसमें सिर्फ एक क्लिक पर बच्चों के पोषण संबंधी सारी जानकारी उपलब्ध होती है टीम द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों का पोषण ट्रैकर पर दर्ज डाटा व एसएनपी चैक किया गया। टीम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली को देखा। टीम के सदस्यों ने आँगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के हाइट वेट का निरीक्षण किया और साथ ही गर्भवती माता से भी बातचीत की जिसमें उन्हें दी जा रही है सुविधाओं जिसमे पोषण, राशन वितरण, न्यूट्रिशन की जानकारी ली। इस मौके पर मिजोरम से आई टीम द्वारा लाभार्थियों व सरपंच से स्कीमों व एसएनपी प्रतिक्रिया भी ली गई। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दी जारी सुविधाओं के साथ बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा ज्ञान व प्रबंधन को भी समझा। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर ने बताया कि सुपोषित ग्राम पंचायतों के अंर्तगत आने वाली आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें चयनित ग्राम पंचायत गधौला, खुर्दी व कंाजनु पंचायतो के अंर्तगत आने वाले आंगनवाड़ी केन्द्रों को अवार्ड के लिए रिव्यू किया गया।

टीम ने की गोदभराई की पारम्परिक रस्म –

मिजोरम राज्य की टीम का आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिला एवं बाल विकास और ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक तरीके से स्वागत किया तो टीम सदस्यों ने भी नमस्ते कह कर अभिवादन किया। टीम को सावन महीने में बनाये जाने वाले व्यंजन गुलगले का स्वाद भी चखाया। इस दौरान सदस्यों द्वारा गोदभराई की पारम्परिक रस्म की जिसमे गर्भवती महिला को पौष्टिक थाली भेंट की। बेटियों का जन्मदिन भी मनाया गया और पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का प्रण लिया गया। मिजोरम टीम ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की हर सुविधा मिलनी चाहिए। मोके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम, किरण, जसविंदर कौर, कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा और सुपरवाईजर मौजूद रही।

About The Author

Related Posts