निर्भयसर धाम में हुई नामचर्चा, उमड़ी साध संगत

Published On

गोरीवाला(सच कहूँ/अनिल)। पावन एमएसजी महापरोपकार महीने की खुशी में रविवार को ब्लॉक दारेवाला व चोरमार ब्लॉक की नामचर्चा संयुक्तरूप से एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र निर्भयसर धाम चोरमार में आयोजित हुई। नामचर्चा में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित साध संगत ने गुरुयश का गुणगान किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक सुखमंदर सिंह इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा नारा बोलकर प्रार्थना के उपरांत विनती के शब्द के साथ की। Sirsa News

कविराजों ने डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथों के माध्यम से सतगुरु महिमा का यशोगान गया। पंडाल में मौजूद साध संगत ने बड़ी एकाग्रता के साथ नामचर्चा को श्रवण किया। नामचर्चा में पहुंचे 85 मेंबर टीम के सदस्यों ने साध संगत के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुजी द्वारा मानवता को समर्पित 167 मानवता भलाई के कार्यों को ज्यादा से ज्यादा उत्साह के साथ अपने गांव क्षेत्र में करने का आग्रह किया गया। जिस पर साध संगत ने हाथ उठाकर मानवता भलाई के कार्यों को तेज गति देने के लिए हामी भारी। इस मौके पर 85 मेंबर टीम व सभी समितियां के सेवादार मौजूद रहे। Sirsa News

Assembly Election 2024: हिसार में आयोजित किसान महा पंचायत में हुए बड़े फैसले!

About The Author

Related Posts