उकलाना के प्रेमी सेवक की अरदास झट से हो गई वायरल

Published On

पावन एमएसजी माह के उपलक्ष्य में नामचर्चा का हुआ आयोजन

उकलाना सच कहूँ, कुलदीप स्वतंत्र
उकलाना की साध-संगत द्वारा पावन एम एस जी माह  धूमधाम से नामचर्चा आयोजित कर मनाया गया । नामचर्चा का आयोजन उकलाना के नाम चर्चा घर में किया गया। नामचर्चा की शुरूआत  ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इंसा ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा नारा लगाकर की। विनती का शब्द राहुल इन्सां ने लगाया। कविराजों ने भक्तिमय भजनों से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। ‌कविराज भाग्य इन्सां, फतेह सिंह इन्सां, जिले सिंह इन्सां संदीप इन्सां, अजय इन्सां, बसाऊ इन्सां, हैप्पी इन्सां, ईश्वर इन्सां, भीम इन्सां, सूरज  इन्सां, यश इन्सां, दिलबाग इन्सां आदि कविराजों ने  शब्दवाणी के माध्यम से  वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों जैसे गरीबों को मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, गुर्दे दान करना, आंखें दान करना, सफाई अभियान चलाना, जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करना   आदि सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। 85 मेंबर जिम्मेवारों ने सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ दिलीप इन्सां , डॉ  राणा इन्सां , नन्दलाल इन्सां, दर्शन इन्सां, कुंदन इन्सां , 85 मेंबर राजकुमार इन्सां , 85 मेंबर मीना इन्सां, बलजीत इन्सां, राजबाला इन्सां, चंद्र इन्सां, रामनिवास इन्सां , मास्टर धर्मबीर इन्सां, रवि इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, सुजान बहनें, आईटी विंग के सेवादार प्रह्लाद इन्सां व टीम  ग्रीन एस के सेवादार  व समस्त साध-संगत उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts