राष्ट्रव्यापी ‘हड़ताल’ 8 जनवरी को

Published On

केंद्रीय यूनियनो ने की घोषणा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर आठ जनवरी को बुलाई राष्ट्रव्यापी ‘हड़ताल’ के दौरान चंडीगढ़ में एक रैली के आयोजन की घोषणा शुक्रवार को यहां यूनियनों ने की। केंद्रीय यूनियनों एटक, सीटू, सीटीयू (पंजाब), इंटक और एक्टू के चंडीगढ़ प्रतिनिधियों की यहां हुई बैठक के बाद घोषणा की गई कि संगठनों के सदस्य हड़ताल में शामिल होंगे। बैंकों, पोस्ट आॅफिस, भरतीय जीवन बीमा, जल एवं बिजली व परिवहन विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।

एटक, चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजकुमार के यहां जारी बयान के अनुसार सेक्टर 17 में शिवालिक होटल के निकट एक रैली होगी। हड़ताल केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, श्रम विरोधी कानून बनाने की कोशिश, निजीकरण, आऊटसोर्सिंग, अनुबंध आधार पर नियुक्तियों के खिलाफ है और इसमें अकुशल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये प्रति माह, महंगाई कम करने और महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने की मांगें शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय संविधान के बुनियादी मूल्यों एकता व अखंडता बनाये रखने व नागरिकता संशोधन अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर वापस लेने की मांगें भी शामिल हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts