अब हरियाणा के लोग भी खरीद सकेंगे वीआईपी नंबर

Published On
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने वीआईपी कल्चर को समाप्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम और मंत्रियों सहित आला अधिकारियों के पास रहने वाले वीआईपी नंबर अब आम आदमी भी खरीद सकेगा। हालांकि इसके लिए उन्हें ई-नीलामी में शामिल होना पड़ेगा जिसके लिए उन्हें संबंधित वीआईपी नंबर के लिए आरक्षित मूल्य या फिर इससे अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। आपको बता दें कि परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह ने संशोधित पॉलिसी की अधिसूना जारी कर दी है। इसमें खास बात यह भी है कि वाहन नहीं होने पर भी कोई व्यक्ति ई-नीलामी में शामिल होकर खास नंबर अलाट करा सकता है लेकिन तीन महीने के अंदर वाहन लेना अनिवार्य होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts