सचखंडवासी प्रिंस इन्सां की याद रक्तदान व चेकअप कैंप लगाया

Published On

शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित, 66 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

  • नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत रिश्तेदारों ने पहुंचकर प्रिंस इन्सां को किया याद

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बेगू रोड स्थित प्रीत नगर गली नंबर-7 सचखंडवासी प्रिंस कुमार इन्सां की याद में निवास स्थान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर की शुरूआत सुबह 10 बजे अरदास का भजन बोलकर की गई। जिसके पश्चात आस-पास की कॉलोनियों से महिला व पुरुषों ने रक्तदान कर प्रिंस कुमार इन्सां को नमन् किया। वहीं रेड क्रॉस संस्था की तरफ से 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर के साथ शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें डॉक्टर जावेद व डॉक्टर शिल्पी ने 66 मरीजों का नि:शुल्क चेकअप किया। इस दौरान नामचर्चा का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत कर सचखंडवासी को याद किया। बता दें कि पिछले साल प्रिंस की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts