परमेश्वरी देवी इन्सां को साध-संगत ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहने वाली ब्लॉक पानीपत की परमेश्वरी देवी इन्सां उम्र 80 साल पिछले दिनों सतगुरु के चरणों में जा विराजे। उनके नमित आयोजित नामचर्चा में पहुंची हुई साध-संगत व रिश्तेदारों ने परमेश्वरी देवी इन्सां को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नामचर्चा का आयोजन तहसील कैंप जट्टू राम धर्मशाला में किया गया। माता परमेश्वरी देवी इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा के दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह जी महाराज जी से नाम दान की शिक्षा प्राप्त की थी।

नाम चर्चा में कविराजों भाइयो ने चेतावनी प्रथाएं शब्द चल दिये ओढ़ निभा के सतगुरु के प्यारे, बन्दे छोड़ जाएगा इस जग को, दुनिया सराए में ना दिल को लगाना, झूठा है ये देश, दो दिन का बसेरा आदि लगाए। नाम चर्चा में माता के परिवार की ओर से 7 जरुरतमंद परिवारों को राशन में दिया गया। पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा पर चलते हुए वह हमेशा मानवता सेवा में लगे रहते थे। आगे उनका पूरा परिवार भी डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और पूज्य गुरुजी में अटूट श्रद्धा रखता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts