Bribe: 40 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंटी क्रप्शन ब्यूरों टीम को हनुमान कालोनी निवासी वीरेन्द्र ने शिकायत दी थी कि इंतकाल चढ़ाने के नाम पर समरगोपालपुर निवासी पटवारी पवन उससे 40 हजार रुपए मांग रहा है। Rohtak News

टीम ने मिली शिकायत पर तुंरत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को तहसील कार्यालय में दबिश दी और पटवारी पवन को रंगे हाथो 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान भी किया कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तुंरत एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाएं। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत, कोहराम

About The Author

Related Posts