पुलिस टीम ने गाड़ी से किया 13 किलो 100 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद

Published On

रतिया। (सच कहूँ/तरसेम सैनी, शामवीर) एंटी व्हाकल थेफ्ट पुलिस पुलिस टीम ने नशा रखनों वालों पर कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग पर कार्यवाही की है। (Ratia) पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत शहर रतिया में मामला दर्ज कर उसके खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। एंटी व्हाकल थेफ्ट पुलिस टीम एएसआई भुपेन्द्र सिहं के नेतृत्व में गस्त व नाकाबंदी के दौरान टोहाना रोड बाईपास मोड़ रतिया पर मौजुद थे, कि उसी समय पुलिस टीम को सूचना मिली की जाखन दादी रतिया के पास मे एक व्यक्ति कचरा डोडा पोस्त बेचने का काम करता है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने कार्यवाही कर मौके पर छापामारी करते हुए वहां पर खड़ी एक कार रिटिज की तलाशी ली तो उसमे रखे प्लास्टिक कट्टे से 13 किलो 100 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले मे एक नाबालिग पर कार्यवाही की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts