पुलिस टीम ने नहर में कूदी लड़की को सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई जान

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। थाना सेक्टर-8 प्रबंधक इंस्पेक्टर-नवीन कुमार ने अपनी टीम पुलिस चौकी सेक्टर-8 के साथ नहर में कूदी लड़की को निकाल कर (Police Saved life) उसकी जान बचाई। लड़की मूल रुप से बिहार कि रहने वाली है। अभी वह अपने परिजनों के साथ सीही गांव सेक्टर-8 में रह रही है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि शाम करीब 8.00 बजे पुलिस चौकी सेक्टर-8 में लड़की के नहर में कूदने की सूचना मिली। इस पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज, मुख्य सिपाही सतीश कुमार, मुख्य सिपाही ज्योति प्रसाद और सिपाही राकेश मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस टीम ने देखा की लड़की नहर में कूदी है। मुख्य सिपाही ज्योतिप्रसाद ने साथी पुलिसकर्मियों की सहायता से नहर में उतर कर लड़की को बाहर निकाला। लड़की को तुरन्त प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी हस्पताल बल्लबगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लड़की से उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेकर उनसे संपर्क किया। लड़की को सकुशल परिजनों के हवाले किया गया। परिजनों ने पुलिस टीम का तहेदिल से धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts