सरकारी ड्यूटी में बाधा व पुलिसकर्मी से मारपीट करने के मामले में रतिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published On

वर्दी फाड़ने और हमला करने के मामले में कार्रवाई, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Ratia News: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में थाना शहर रतिया पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना शहर रतिया की प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा के अनुसार, यह घटना 27 मार्च 2026 को नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान सामने आई। पुलिस टीम सरदूलगढ़ कैंचियों, फतेहाबाद रोड पर तैनात थी, जहां एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिस पर वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी नहर पुल के पास आरोपियों ने वाहन रुकवा लिया। तभी एक महिला और एक अन्य युवक मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घेर लिया। Ratia News

आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी सरकारी वर्दी फाड़ दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रतिया में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 28 मार्च 2026 को थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 74 के तहत धारा 221, 121(1), 121(2), 132, 3(5), 126(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रमन पत्नी रविंद्र और बिट्टू पुत्र राममेहर, निवासी लाली रोड रतिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और घटना में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें:– House Collapsed: जैक से उठाए जा रहे मकान के ढहने से तीन मजदूरों की मौत

About The Author

Related Posts