पूज्य साईं जी के अवतार महीने की खुशी में 17 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक एवं पूज्य बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार महीने की खुशी में मंगलवार को सरसा ब्लॉक की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय में हुई। नामचर्चा में ब्लॉक के समस्त जोनों से काफी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। (Ration distributed to 17 needy families) नामचर्चा की समाप्ति पर 17 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया।

मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर किया। इसके पश्वात कविराजों ने अनेक सुंदर-सुंदर भजनों से माध्यम से सतगुरु का गुणगान किया। इस दौरान ब्लॉक कमेटी ने उपस्थित साध-संगत को 142 मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा आश्रम में चल रहे विभिन्न सेवा कार्यो में भाग लेने का आह्वान किया।

तदुपरांत पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे साध-संगत ने ध्यानपूर्वक सुना। नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक के फूड बैंक से 17 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। इस सेवा कार्य में जोन नंबर 8 के भंगीदास कपिल देव ने सहयोग किया। उन्होंने यह कार्य पावन अवतार माह की खुशी में किया है। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवारों के अलावा भारी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts