Lok Sabha Elections 2024: सर्वें में खुलासा, आज चुनाव हुए तो हरियाणा में भाजपा को मिलेगी इतनी सीटें!

Published On

Haryana News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं एक निजी चैनल का सर्वे आया है जिसमें सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। आपको बता दें कि हरियाणा में भाजपा पिछले लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। हरियाणा में हाल ही के दिनों में भाजपा-जेजेपी के नेताओं में जमकर जुबानी जंग चल रही है फिलहाल दोनों पाटियां मिलकर चुनाव लड़ने की बात को कह रही है। इस बीच एक निजी टीवी चैनल के सर्वें ने सबको चौंका दिया है। Lok Sabha Elections 2024

सर्वे में भाजपा को इतनी सीट मिल रही है?

सर्वे में 2024 लोकसभा चुनाव हरियाणा में भाजपा को पचास प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी की तो उसे महज आठ प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 35 प्रतिशत व अन्य राजनीतिक दलों को सात प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। उधर सर्वे के अनुसार भाजपा 10 लोकसभा सीटों में आठ सीटों पर जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। भाजपा को दो सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। उधर कांग्रेस को इस बार दो सीटें जीतती दिखाई दे रही है।

सर्वे के तहत 2024 के लोकसभा चुनावों के आंकड़े हैरान करने वाले हो सकते हैं। इस सर्वे में 292 लोकसभा क्षेत्रों में किए गए इस ओपिनियन पोल में 44548 लोगों के सैंपल साइज जमा किए गए थे। जिसमें महिलों की संख्या 20677 और पुरुषों की संख्या 23871 थी। पोल के अनुसार अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाए तो भाजपा 265 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है तो वहीं कांग्रेस गठबंधन 144 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। आपको बता दें कि यह सर्वे INDIA TV-CNX का है।

Haryana News: हिंसा के बाद नूंह में 2 दिन का कर्फ्यू, पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां तैनात

About The Author

Related Posts