मानवता भलाई केंद्र मौज-मस्तपुरा धाम में साध संगत ने दिया कृषि कार्य में योगदान
सेवादारों ने बागवानी में निराई गुडाई करने के अलावा गोभी, मूली व शलगम की पौध व बीज लगाए
Published On
ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। गुरु नगरी श्री जलालआणा साहिब में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र मौज-मस्तपुरा धाम में ब्लॉक की साध संगत ने कृषि कार्य में योगदान दिया। सेवादारों ने बागवानी में निराई गुडाई करने के अलावा गोभी, मूली व शलगम की पौध व बीज लगाए। आश्रम के सेवादार उमेद इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की साध संगत सेवा कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेती है। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद के चलते आश्रम की खेती बेहद ही अच्छी है।