हरियाणा युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया को सतनाम सिंह विर्क ने दी बधाई, बोले– युवाओं में जोश और विचारधारा का नया संचार होगा

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa: हरियाणा युवा कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ जब निशित कटारिया को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतनाम सिंह विर्क ने आज उनके निवास स्थान पर पहुँचकर गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। Pehowa

सतनाम सिंह विर्क ने इस अवसर पर कहा, “निशित कटारिया जैसे ऊर्जावान और विचारशील युवा नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस की युवा इकाई को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वे युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को हर कोने तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

विर्क ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने में विश्वास रखती है और यह नियुक्ति उसी सोच का प्रमाण है। उन्होंने कटारिया के नेतृत्व में युवाओं के एक सशक्त संगठन के निर्माण की उम्मीद जताई। निशित कटारिया ने सतनाम सिंह विर्क का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर उठाएंगे और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। साथ में निशित कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। Pehowa

आज निशित कटारिया जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह न केवल युवा कांग्रेस के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण भी है। साथ में अनहद प्रताप सिंह बैंस स्टेट जनरल सेक्रेटरी, एनएसयूआई हरियाणा नवनीत सिंह रंधावा युवा कांग्रेस नेता ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:– पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

About The Author

Related Posts