हरियाणा के अम्बाला में एक परिवार के 6 सदस्यों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Published On

अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के अंबाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अंबाला शहर के बुलाना गांव में एक घर से एक ही परिवार के 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सच कहूँ संवाददता के अनुसार फिलहाल मौत के असली कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। गांव वालों पुछताछ जारी है। मृतकों की पहचान संगत राम पुत्र जागीर सिंह, महिंद्रो कौर पत्नी संगत राम, सुखविंद्र सिंह पुत्र संगत राम, रीना पत्नी सुखविंदर सिंह, 5 वर्षीय आशु पुत्री सुखविंदर सिंह, 7 वर्षीय जस्सी पुत्री सुखविंद्र सिंह के तौर पर हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts