Sirsa: गांव जमाल के मा. संतलाल शर्मा को मरणोपंरात मिला गौरत्न अवार्ड

Published On

Gauratna Award: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र में गौसेवा की अलख जगाने वाले गांव जमाल निवासी स्व. मा. संतलाल शर्मा को गौशाला महासंघ हरियाणा की ओर से गौरत्न अवार्ड दिया गया। यह सम्मान महासंघ के महासचिव अजीत सिहाग व प्रधान जगदीश मलिक ने गांव जमाल की गौशाला में उनके बेटे देवीलाल को सुपुर्द किया। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि मा. संतलाल शर्मा द्वारा गौवंश की सेवा के प्रति जगाई गई अलख का ही कमाल है कि आज सभी गांवों में गौशालाएं बन चुकी हैं, जहां हजारों की संख्या में गौवंश आश्रय मिला हुआ है। Sirsa News

उन्होंने कहा कि संतलाल शर्मा द्वारा गौसेवा में समर्पित जीवन से समाज हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा और गौभक्तों के दिलों में वे हमेशा वास करते रहेंगे। इस मौके पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी व प्रवीण कपूर ने संयुक्त रूप से कहा कि मा. संतलाल शर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन गौसेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने लोगों के मन में गौवंश की सेवा की ऐसी मसाल जलाई, जोकि उनके संसार से जाने के बाद भी अनवरत जलती रहेगी। कल तक जो गौवंश स?कों पर हादसों का पयार्य बन रहा था, आज उसी गौवंश का गौशालाओं में बेहतर तरीके से पालन-पोषण हो रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे मा. संतलाल शर्मा की गौवंश की सेवा के लिए जलाई गई मशाल को हमेशा जलता रखें।
फोटो: सरसा01- मा. संतलाल शर्मा को मरणोपंरात मिला गौरत्न अवार्ड उनके बेटे को देते हुए। Sirsa News

About The Author

Related Posts