Sirsa News: सरसा में बढ़ा बीमारियां फैलने का खतरा, राज्य प्रधान की शासन-प्रशासन को चेतावनी

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के आठवें दिन शनिवार को हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री सरसा नगरपरिषद पहुंचे। धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी और शहर से कचरा उठान पर पूरी तरह रोक लगी रहेगी। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांग नियमितीकरण, वेतन समानता, पुरानी पेंशन बहाली और अन्य सुविधाओं की है। Sirsa News

प्रदेश भर में लगभग 30,000 सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल को 11 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है।  शास्त्री ने हाल ही में कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने पक्का करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा खिलाफी की गई। यदि मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल और अधिक उग्र रूप लेगी, जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए आश्वासन दिया कि संघ पूरे प्रदेश स्तर पर इस आंदोलन का समर्थन करेगा। 

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सहसचिव एवं सरसा जिला प्रधान मनोज अठवाल ने बताया कि हड़ताल और आगे बढ़ाई जा सकती है। शहर में हड़ताल के चलते करीब 900 मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा हो चुका है, जबकि पूरे जिले में यह आंकड़ा 1500 मीट्रिक टन के करीब पहुंच गया है। बाजारों, गलियों, बस स्टैंड और डंपिंग पॉइंट्स पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। सड़कों पर भयंकर बदबू फैल रही है और मच्छरजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।  

विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन: स्थानीय विधायक गोकुल सेतिया ने धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। Sirsa News

वहीं, नगर परिषद चेयरमैन की ओर से अभी तक कोई ठोस बयान नहीं आया है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जयबीर सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने पर सफाई व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे। शहरवासियों की मांग है कि स्थानीय प्रशासन भी हिसार नगरनिगम की तरज पर स्वैट कमांडो की सुरक्षा में कचरे का निस्तांतरण करे।

कुत्ते पकड़ने गई टीम के कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के हुडा सेक्टर-दो में कुत्ते पकड़ने गई नगरपरिषद की ठेका एजेंसी के एक कर्मचारी को कुछ लोगों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल कर्मचारी का नागरिक अस्पताल सरसा में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़वाकर अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर-दो स्थित कुछ मकानों में पाले गए कुत्तों द्वारा आमजन को नुकसान पहुंचाने संबंधी शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से नगरपरिषद को दी गई थी। Sirsa News

शिकायत के आधार पर नगरपरिषद की ओर से ठेका एजेंसी के कर्मचारियों को कुत्ते पकड़ने के लिए मौके पर भेजा गया था। घायल कर्मचारी रिंकू ने बताया कि वह शुक्रवार शाम अपने दो साथियों के साथ सेक्टर में कुत्ते पकड़ने पहुंचा था। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके एक साथी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों साथी मौके से चले गए। रिंकू का आरोप है कि आरोपित उसे पकड़कर एक घर के अंदर ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को छुड़वाकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। Sirsa News

About The Author

Related Posts