Punjab
मदान ढाबा के पास ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर हेरोइन समेत गिरफ्तार
आरोपी पहले से आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत करीब 7 मुकदमे दर्ज है।
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए फतेहाबाद से सिरसा रोड मदान ढाबा गांव पतली डाबर (डिगं )के नजदीक आदतन नशा तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। उसके पास से 08.43 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
कार्यवाही का संचालन
फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी, उप नि. तरसेम सिहं ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, IPS के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक श्री जगजीत सिंह के निर्देशन में की गई। गश्त के दौरान, सहायक उप-निरीक्षक रोशन लाल और उनकी टीम को सुचना मिली की एक व्यक्ति फतेहाबाद- सिरसा रोड मदान ढाबा पतली डाबर के पास हेरोईन बेचने की फिराक में खडा है।
अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 08.43 ग्राम हेरोइन , 200 रुपये ड्रग मनी और एक मोबाईल फोन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार उर्फ पप्पु पुत्र कमलेश वासी गांव भावदीन जिला सिरसा के रुप मे हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author