रविवार को पानीपत में बजेगा राम-नाम का डंका

Published On

पानीपत(सन्नी कथूरिया)। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से कल रविवार को पानीपत में एक विशाल सत्संग करेंगे। सत्संग में नाम की अनमोल दात भी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं सा मस्ताना जी का अवतार माह नवंबर में साध-संगत बड़े ही धूमधाम से मनाती है इसी के चलते रविवार को पानीपत की संगत आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से पूज्य गुरु जी के साथ अवतार महा मनाएगी। रविवार को होने वाले इस विशाल सत्संग की तैयारी को लेकर जिले की साध संगत शुक्रवार से ही सेवा कार्य में जुटी हुई है।

सत्संग में पहुंचने वाली साध-संगत के लिए पानी की व्यवस्था लंगर की व्यवस्था बैठने के लिए पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। वही जिले के जिम्मेदारों द्वारा एक संदेश भी दिया गया है कि जो भी संगत सत्संग में आए वह गहने पहनकर मत आए क्योंकि भीड़ में गहने टूट कर गिर जाते हैं। इससे पहले भी हरियाणा पंजाब राजस्थान हिमाचल दिल्ली के कई जिलों में आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से सत्संग का आयोजन किया जा चुका है और लाखों लोगों ने नशा जैसी बुराइयां छोड़कर नाम की अनमोल दात ली है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts