शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ निभा रहे इंसानियत का धर्म

Published On

सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए शनिवार देर शाम शहर के किसान चौक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराकर इंसानियत का फर्ज निभाया है। Sirsa News

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य अजय सिंह राजपूत इन्सां ने बताया कि वह अपने दोस्त दिनेश, बादल व मक्खन इन्सां के साथ किसान चौक की ओर जा रहे थे। वहां एक कार व स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ पड़ा था। उन्होंने तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में स्कूटी सवार के सिर में गहरी चोट लगी हुई थी औैर खून बह रहा था। अगर समय रहते उन्हें अस्पताल में भर्ती ना कराया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

इसके अलावा कार सवारों को भी ज्यादा चोटे आई। अब सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। सेवादारों ने बताया कि दुर्घटना के समय अनेक लोग घटनास्थल पर मौजूद थे और वीडियो बनाने में जुटे हुए थे। कोई भी उन्हें अस्पताल में लेकर जाने को तैयार नहीं था। लेकिन उन्होंने पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। वहीं विद्यार्थियों की सेवा भावना की शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्राचार्य डा. दिलावर सिंह ने प्रशंसा की। Sirsa News

…ओर देखते ही देखते बना दिया सपनों का घर

About The Author

Related Posts