एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिलजुलकर बनाएं सफल : सुशील गुप्ता

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: संकल्प फाउंडेशन पिहोवा के प्रधान सुशील गुप्ता ने कहा की एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक हरियाणा वासी कोअपने भूमिका निभानी होगी। अभियान की शुरुआत ब्रह्म जून से की गई शहर में भी कहीं जगह नीम के पौधे लगाए गए और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उन पर जाल भी लगाया गया। संकल्प फाउंडेशन की और से 70 पौधे लगाने का संकल्प लिया। संकल्प फाउंडेशन के उप प्रधान अरुण गुप्ता व मैंबर विकास वता ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की थी। Kurukshetra News

उन्होंने कहा की प्रत्येक देशवासी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। प्रधान सुशील गुप्ता ने कहा की पेड़ आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण को नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। इसीलिए हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनके साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस मौके पर विकास वता, अरुण गुप्ता, साहिल मित्तल, निवेश सिंगला, ओशन अत्री, सरविंद्र सेतिया, सुभम विज, मनीष चौहान, राजेश गर्ग, प्रिंस गर्ग, सुभम गुप्ता, गुलशन शर्मा आदि समस्त मौजूद रहें। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले का सरगना सिमरनजोत संधू जर्मनी में गिरफ्तार

About The Author

Related Posts