पेट्रोल डालकर स्विफ्ट गाड़ी जलाई, केस दर्ज

Published On

नारायणगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नारायणगढ़ में पेट्रोल डालकर स्विफ्ट गाड़ी जलाने का मामला सामने आया है। गाड़ी के मालिक व उसके परिजनों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया। मामला नारायणगढ़ के ऋषि नगर बापोली है। घटना गत रात्रि 1 बजे की है। थाना शहजादपुर पुलिस ने गाड़ी के मालिक की शिकायत पर कार्रवाई की है। ऋषि नगर बापोली निवासी धीरज कुमार ने बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।

जगह की दिक्कत के चलते पिछले करीब डेढ़ माह से वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी को पड़ोसी संजीव कुमार के घर के बाहर खड़ी करता था। बुधवार रात भी वहीं खड़ी थी। देर रात संजीव का फोन आया और मौके पर जाकर देखा कि गाड़ी में आग लगी हुई है। धीरज कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने वीरवार करीब रात एक बजे उसकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। धुंआ उड़ता देख पड़ोसी संजीव कुमार घबरा गए और तुरंत सूचना देने घर पहुंचे। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो गाड़ी धू-धू कर जल रही थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts