शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर समिति के इन 3 सेवादारों ने ऐसे मनाई जाम-ए-इन्सां दिवस की ख़ुशी
कोई भी अवसर हो, ये सेवादार इंसानियत की सेवा का कार्य करना नहीं भूलते
Published On
सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानव सेवा के कार्यों में जुटे हैं। चाहे ख़ुशी का कोई भी अवसर हो, ये सेवादार इंसानियत की सेवा का कार्य करना नहीं भूलते। इसी के मद्देनजर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर समिति व लंगर समिति के 3 सेवादारों प्रगट इन्सां, मनप्रीत इन्सां और अजय इन्सां ने शिव शक्ति ब्लड सेंटर सरसा में जाकर रक्तदान किया। मौका था डेरा सच्चा सौदा के जाम-ए-इन्सां दिवस का। इसी ख़ुशी में तीनों सेवादारों ने रक्तदान किया, जोकि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाएगा। Sirsa News