भिवानी के बस स्टैंड पर 35 कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

Published On

छुट्टियों में कटौती, वेतनमान बढ़ोतरी व ओवरटाइम सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

  • 18 फरवरी को परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का अंबाला में करेंगे आवाज का घेराव

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल की। वहीं बस स्टैंड परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कहा कि अगर कर्मचारियों की मागों को जल्द पूरा नहीं किया या तो वे सख्त कदम उठाएंगे। रोडवेज प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश के 4 डिपो में भूख हड़ताल है। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तबसे कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। आज इलेक्ट्रानिक बसों के नाम पर रोडवेज विभाग पर भारी बोझ डाला जा रहा है।

रोडवेज के अंदर साधारण बसें लाई जाएं। जिसके तहत 10 हजार बसों पर 55 हजार लोगों को रोजगार मिल सके और एक बेहतर सुविधा मिल सके। किलोमीटर स्कीम की बसें आए दिन दुर्घटनाएं कर रही हैं। जिससे जनता को नुकसान होता है और रोडवेज विभाग की बदनामी होती है। रोडवेज कर्मचारियों की मंत्री से पिछले दिनों मांग मान ली थी, लेकिन सरकार उन्हें लागू नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का ओवर टाइम बंद कर दिया। वहीं छुट्टियां काट ली। ऊपर से हर रोज सरकार नए-नए फरमान जारी कर रही है। आज चालक-परिचालक व क्लर्क का जो वेतनमान है, वह बिल्कुल नाममात्र का रह गया है। पहले टीचर के समान वेतनमान मिलता था, लेकिन आज दिन-रात का अंतर हो गया है।

वेतनमान की विसंगती दूर करे और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करें और अलग से हरियाणा का वेतन आयोग बनाए। क्योंकि हरियाणा में प्रतिव्यक्ति आए अलग है। अगर सरकार नहीं मानते तो मंत्री से अंबाला में जाकर मांग की जाएगी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो प्रधान अनिल फौजी ने कहा कि 35 कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की है, वहीं अन्य कर्मचारी उनका समर्थन कर रहे हैं। हालांकि रोडवेज की बसों का संचालन सुचारू चल रहा है। तीसरी बार सरकार बनी तो उन्हें काफी उम्मीद थी। सरकार ने 23 जून 2023 को काफी मांग मान ली थी, उनको धरातल पर लागू किया जाए। उसमें मुख्य मांग कर्मचारियों की छुट्टियों की कटौती वापस ली जाए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– छात्र-छात्राओं को दी सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी

About The Author

Related Posts