Punjab
जाखल का ये डेरा श्रद्धालु मोबाइल लौटाकर बना लोगों के लिए प्रेरणा का उदाहरण
संदीप इन्सां ने कहा-यह प्रेरणा उन्हें पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं से मिली
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एक डेरा अनुयायी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिला कीमती मोबाइल उसके मालिक को लौटाया। जानकारी के अनुसार बाजीगर बस्ती निवासी संदीप कुमार इन्सां को चांदपुरा रोड पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। मोबाइल पर लगातार कॉल आ रही थी। संदीप ने प्रयास कर कॉल रिसीव की और मोबाइल मालिक से संपर्क किया। बाद में गांव तलवाड़ा निवासी हरप्रीत उसके पास पहुंचा, जिसे संदीप ने मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया। संदीप इन्सां ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं से मिली है कि कभी किसी का हक नहीं मारना चाहिए। वहीं मोबाइल वापस मिलने पर हरप्रीत ने भी संदीप इन्सां की ईमानदारी की सराहना की।
