अचानक हुई तेज बरसात से प्रताप नगर और छछरौली अनाज मंडी में भीगा हजारों क्विंटल गेहूं

प्रताप नगर-छछरौली मंडी में खुले में पड़ा अनाज भीगकर खराब

Published On

प्रताप नगर ((सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar: मौसम में हुए अचानक बदलाव से प्रताप नगर और छछरौली अनाज मंडी में खुले में पड़ी अनाज की हजारों बोरिया भीग गई। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी मार्किट कमेटी विभाग खुले आसमान के नीचे पड़े हजारों क्विंटल अनाज की बोरियो को भीगने से नहीं बचा सका। हालांकि काफी हद तक मजदूरों ने खुले में पड़ी अनाज की बोरियो को तिरपाल से ढक दिया था लेकिन अधिकतर अनाज की बोरिया और अनाज खुले में पड़े भीगते रहे।

खुले में पड़ी अनाज की बोरियो के नीचे से पानी निकलता रहा और बोरियो के अंदर तक का अनाज भीग गया। लोगों का कहना है कि बोरियो में पड़ी गेहूं में पानी लग जाने से वह काली पड़ जाती है और खाने के लायक नहीं रहती लेकिन मार्केट कमेटी विभाग और खरीद एजेंसियां भीगी बोरियो को ही गोदाम में लगवा देंगे जिससे दूसरी बोरियो का अनाज भी खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। यदि बोरियो के नीचे स्टैंड लगे हो तो बोरी में पानी जाने का खतरा कम रहता है लेकिन बारिश का इकट्ठा हुआ सारा पानी बोरी में पड़े अनाज को ही खराब करता है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी द्वारा खरीदा गया अनाज समय रहते तिरपाल से ढकवा दिया था। उन्होंने बताया कि लगभग सारा अनाज लोडिंग कर गोदाम में लगवा दिया गया है।

फोटो - प्रताप नगर अनाज मंडी में खुले में पड़ी अनाज की बोरिया भीगी।

About The Author

Related Posts