कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: साइबर क्राइम की टीम ने डोमिनोज कंपनी की फ्रेचाइजी दिलाने के नाम पर एक युवक से आठ लाख 40 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्यों को लुधियाना व बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 एटीएम कार्ड, दस मोबाइल फोन व सिम कार्ड मिले है। साथ ही जब पुलिस ने खातों की जांच की तो करीब छह करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भी मिली है। साइबर क्राइम की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। Rohtak News

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रोहतक निवासी रमन गोयल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने गूगल पर डोमिनोज कंपनी की फ्रेचाइज लेने के लिए सर्च किया था तभी उसके पास एक युवक ने फोन कर उसे कंपनी की फ्रेचाइजी दिलाने के लिए नाम पर बहका लिया और लाखों रुपए की राशि हड़प ली। पीडित की शिकायत पर साइबर क्राइम टीम ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को लुधियाना से और दो युवकों को बिहार से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनो आरोपी पढ़े लिखे है और सक्रिय गिरोह के सदस्य है।

आरोपियों ने गूगल पर अपना एक फर्जी साफ्टेवयर तैयार कर रखा है और नामी कंपनियों के फ्रेचाइज दिलाने के नाम पर लोगों से फ्रोड करते है। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से मिले 11 एटीएम कार्ड, पासबुक व दस मोबाइल फोन और सीमों की जांच की गई तो साइबर पोर्टल पर 30 से अधिक शिकायते दर्ज मिली। उन्होंने बताया कि आरोपियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव बारे जागरूकता बहुत जरूरी है और इंटरनेट पर लोकलुभावने स्कीमों से भी बचना चाहिए। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– शौचालय में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

About The Author

Related Posts