Free Heart Check-up Camp: हृदय रोग जांच एवं निवारण नि:शुल्क शिविर में 318 मरीजों ने उठाया लाभ

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी कैंप में सेवाएं

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Free Heart Check-up Camp: समाज में नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट फाउंडेशन सरसा द्वारा बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज की पावन स्मृति में नि:शुल्क हृदय रोग चेकअप व निवारण कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 318 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और दवाइयां भी मुफ्त दी गई।

सुबह 9 बजे डेरा सच्चा सौदा प्रबंधकीय समिति सदस्यों, डॉक्टर साहिबान और पैरामेडिकल स्टाफ ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ व विनती के साथ कैंप का शुभारंभ किया। इसके पश्चात स्वास्थ्य शिविर में दूर-दूर से आए हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों की हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में नि:शुल्क जांच, परामर्श और उपचार सुविधाएं प्रदान की गर्इं। शिविर में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी डीएम (कार्डियोलॉजी) डॉ. अवतार सिंह कलेर व कार्डियक सर्जन डॉ. सुनील सागर, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. पुनीत महेश्वरी, डॉ. कुलभूषण, डॉ. यशप्रीत सिंह, डॉ. संदीप भादू और डॉ. प्रदीप सहित पैरामैडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। Free Heart Check-up Camp
सरसा। समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से शाह सतनाम जी रिसर्र्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन सरसा द्वारा शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल सरसा में आयोजित नि:शुल्क हृदय
रोग चेकअप व निवारण कैंप के दौरान मरीजों की जांच करते व परामर्श देते चिकित्सक व अपनी बारी आने के इंतजार में बैठे लोग।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच करवाने की सलाह भी दी। इसके अलावा डॉ. विकास (डायटीशियन) ने मरीजों को उचित स्वास्थ्यवर्धक खान-पान के बारे में जानकारी दी। इनके साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने भी पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरीजों ने ईसीजी, इको, ब्लड से संबंधित विभिन्न जांचें की गर्इं, जिनकी फीस पर मरीजों को 20% छूट प्रदान की गई। मरीजों ने इस नि:शुल्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।  Free Heart Check-up Camp

यह भी पढ़ें:– खेत में गेहूं निकालते समय थ्रैशर की चपेट में आने से किसान की मौत

About The Author

Related Posts