थ्री इन वन एमएसजी भंडारा कल

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Three in One MSG Bhandara: थ्री इन वन एमएसजी भंडारा व डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह कल 18 अप्रैल शुक्रवार को साध-सगंत अपने-अपने राज्य के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्रों में मनाएगी। पावन भंडारा सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा में सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ‘ऑनलाइन गुरुकुल’ के माध्यम से पावन भंडारे का रूहानी सत्संग फरमाएंगे। Three in One MSG Bhandara

भंडारे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पानी, ट्रैफिक, पंडाल सहित विभिन्न समितियों के सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटियां सभाल ली है। भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर लोगों को नशे व बुराइयां छोड़ने का प्रण भी करवाया जाएगा। इसके साथ ही मानवता भलाई कार्य भी किए जाएंगे। वर्णनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 18 अप्रैल 1960 को चोला बदलकर अपने आपको पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के युवा स्वरूप में प्रकट किया।

इसी दिन के उपलक्ष्य में ये भंडारा मनाया जा रहा है। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज अब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (एमएसजी) के रूप में लोगों के नशे और बुराइयां छुड़वाकर मानवता भलाई कार्यों के लिए प्रेरित करके उनके जीवन को खुशियों से महका रहे हैं। Three in One MSG Bhandara

यह भी पढ़ें:– Heart Check Up Camp: हृदय रोग चैकअप व निवारण कैंप कल

About The Author

Related Posts