पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

Published On

गुड़गांव (सच कहूँ न्यूज)। गुड़गांव में एक युवक ने कथित रूप से पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को सेक्टर 14 क्षेत्र में एक होटल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार राजेंद्र पार्क निवासी विजय सिंह 28 मई से सनराईज होटल में रह रहा था। आज दोपहर उसने होटल के कमरे में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि विजय सिंह के भाई प्रेम ने बताया है कि विजय की शादी तीन साल पहले हुई थी और पत्नी कनुप्रिया शादी के कुछ दिन बाद ही मायके चली गई और विजय को परेशान करने लगी। कनुप्रिया ने पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रेम की शिकायत पर विजय की पत्नी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts