Anil Vij: परिवहन मंत्री विज ने सान्या की मैराथन को सराहा

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Anil Vij: ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने सोनीपत जिले के गांव रूखी की बेटी सान्या पांचाल को कश्मीर से कन्याकुमारी तक मैराथन दौड़ के लिए शुभकामनाएं दीं। परिवहन मंत्री ने अंबाला छावनी में सान्या का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां धर्म, भाषा और जातियों में भिन्नता होने के बावजूद पूरा देश एकजुट है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केरल में उगने वाला नारियल कश्मीर की वैष्णो देवी के दरबार में चढ़ाया जाता है। Ambala News

यह मैराथन देश की एकता और शक्ति का प्रतीक है। इस दौरान, मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से सान्या को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। सान्या यह मैराथन शहीद सैनिकों की स्मृति में और महिलाओं को सशक्त बनाने के संदेश के साथ कर रही हैं।सान्या ने बताया कि उन्होंने 13 दिसंबर को कश्मीर के लाल चौक से यह यात्रा शुरू की है और अप्रैल तक कन्याकुमारी पहुंचने का लक्ष्य है। Ambala News

यह भी पढ़ें:– सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाले देश के पहले पर्वतारोही बने नरेन्द्र यादव

About The Author

Related Posts